होम वर्क नहीं करने पर नंगा करके बच्चों को क्लास के बाहर खड़ा किया

मलाड। स्कूल में काम नहीं करने की सजा आपने कई तरह की सुनी होगी। लेकिन पश्चिम बंगाल में बच्चों को शर्मनाक सजा देना का मामला सामने आया है। यहां बच्चों को नंगा करके क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया।

Kids were striped and forced to stand naked out of the class for not doing homework

पश्चिम बंगाल के मलवानी की एक कोचिंग सेंटर में ऐसा मामला सामने आया है जहां दो बच्चों ने होमवर्क नहीं किया तो उन्हें नंगा करके क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

वहीं बच्चों के माता-पिता ने शिक्षक के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक को सजा देने का अधिकार दिया था जिसके बाद ही उन्हें सजा दी गयी।

मलवानी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने बताया कि बच्चों की उम्र 8-9 वर्ष की है और दोनों का आपस में कोई रिश्ता नहीं है। कोचिंग सेंटर के मालिक गनेश नायर और टीचर सरोज नायर के खिलाफ बाल अपराध की धारा 75 और 82 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+