मैं 2024 के चुनावों में भाजपा को पूरे देश में हारते हुए देखना चाहती हूं, फिर से खेला होबे- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह 2024 के चुनावों में भाजपा को देश भर में हारते हुए देखना चाहती हैं।
कोलकाता, 15 दिसंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह 2024 के चुनावों में भाजपा को देश भर में हारते हुए देखना चाहती हैं। ममता ने कहा कि मैं 2024 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में हारते हुए देखना चाहती हूं। फिर से खेला होबे।

ममता बनर्जी पिछले कुछ दिनों में भगवा पार्टी पर लगातार निशाना साध रही हैं क्योंकि वह गोवा में पैठ बनाने की कोशिश कर रही हैं जहां उनकी पार्टी आक्रामक रूप से प्रचार कर रही है। 15 दिसंबर को शहर के फूलबगान इलाके में कोलकाता नगर निगम चुनाव (केएमसी) के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है। ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान हमने देखा कि भाजपा ने राज्य में जो अभियान चलाया था, उसने पूरी जनता को डरा दिया था, लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें हरा दिया।
यह भी पढ़ें: J&K: 7 साल का रिकॉर्ड टूटा, नागरिकों को निशाना बनाने के बावजूद नवंबर में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे कश्मीर
बंगालवासियों की जो सोच आज है, भारतवासियों की भी कल वही होगी। हम 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराएंगे। उनका वही हश्र होगा जो विधानसभा चुनावों के दौरान हुआ था। ममता बनर्जी ने कहा कि अब मेरा उद्देश्य राज्य में "उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना" है। टीएमसी नेता ने केएमसी चुनावों में टीएमसी के उम्मीदवारों से लोगों के लिए काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नागरिक मुद्दों से संबंधित उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।













Click it and Unblock the Notifications