गृह मंत्रालय ने सुवेंदु अधिकारी के पिता और भाई को दी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
गृह मंत्रालय ने नंदीग्राम से भाजपा सांसद सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाई दिव्येंदु अधिकारी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
कोलकाता, 22 मई। गृह मंत्रालय ने नंदीग्राम से भाजपा सांसद सुवेंदु अधिकारी के पिता और लोकसभा सांसद शिशिर अधिकारी और उनके भाई दिव्येंदु अधिकारी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
Recommended Video

मालूम हो की शिशिर अधिकारी और सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी का दामन थाम लिया था। सीआरपीएफ को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही। हालांकि पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार उसका प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को केवल 3 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में 'जीवनदायिनी' बनी 'नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट', घर बैठे दे रही नि:शुल्क इलाज की सुविधा
मई की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुने गए सभी 77 विधायकों को सुरक्षा प्रदान की थी। सूत्रों के अनुसार विधायकों को मिल रहीं धमकियों के मद्देनजर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है। खबरों के अनुसार बंगाल में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद कुछ सुरक्षा एजेंसियों और उच्चाधिकारियो ने एक रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए विधायकों को सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार 61 विधायकों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी और सीआईएसफ के कमांडो इनकी सुरक्षा करेंगे।
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बंगाल में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा के पीछे बीजेपी ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया था। वहीं, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा था कि राज्य में हिंसा भड़क रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 294 सीटों में से 77 जबकि टीएमसी को 213 सीटें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications