CPI-M पश्चिम बंगाल में तैयार कर रही TMC और BJP के खिलाफ महागठबंधन की जमीन
वामपंथी दल CPI-M का कहना है कि भाजपा और TMC के खिलाफ लड़ने के लिए उसे किसी अन्य दल के साथ में दिक्कत नहीं है।
कोलकाता। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया - मार्क्सवादी (CPI-M) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर हो रहे हमले से लड़ने के लिए वो कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष ताकतों से हाथ मिलाने को तैयार है।
CPI-M के राज्य सचिव सूर्जकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से फैलाए जा रहे सांप्रदायिकता के जहर और राज्य में तृणमूल कांग्रेस की ओर से तानाशाही रवैये से लड़ने के लिए संयुक्त लड़ाई की आवश्यकता है।

सूर्जकांत ने कहा कि हम वामपंथी, लेफ्ट फ्रंट के तहत सभी दल और वो सभी दल जो लेफ्ट के बाहर है वो केंद्र में भाजपा सरकार की लोक-विरोधी आर्थिक नीतियां और राज्य में जीवन और आजीविका के लिए तृणमूल की नीतियों के खिलाफ लड़ने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं।
चाहिए कांग्रेस सरीखे दलों की शक्ति
CPI-M की दो दिवसीय राज्य स्तरीय मीटिंग के बाद सूर्जकांत ने पत्रकारों से गुरुवार को कहा कि लेकिन पश्चिम बंगाल में पैदा हो रही मौजूदा हालत में हमें राजनीतिक शक्तियों जैसे कांग्रेस और अन्य लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों की वृहद शक्ति चाहिए जो राज्य में लोकतंत्र के लिए संप्रदायवाद के खिलाफ लड़ सकें।
हालांकि सूर्जकांत ने यह भी कहा कि उनकी इस बात का यह मतलब ना निकाला जाए कि वो किसी राजनीतिक गठबंधन या समझ के लिए कह रहे हैं। ये हम चुनावों के समय तय करेंगे। अभी हम सभी को एक साथ लड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
नहीं दिया BJP को सिर उठाने का मौका
सूर्जकांत ने यह भी कहा कि तृणमूल इस गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकेगी क्योंकि उसने राज्य में भाजपा को सिर उठाने में मदद की। उन्होंने कहा कि हमने 34 साल तक राज्य में शासन किया लेकिन भाजपा को सिर उठाने का मौका नहीं दिया।
सूर्जकांत के मुताबिक राज्य में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को राज्य में राजनीतिक ध्रुवीकरण में तब्दील करने के लिए प्रयास चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications