युवा भाजपा नेता ने ऑडिटोरियम से घसीटकर युवक के साथ की मारपीट, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली, 28 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह कोलकाता स्थित आईसीसीआर ऑडिटोरियम में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। दरअसल ऑडिटोरियम में 'Modi@20: Dreams Meet Delivery' पर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान यह घटना हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। जावड़ेकर जब अपने भाषण के अंतिम चरण में थे, तभी एक युवा नेता ऑडिटोरियम से एक व्यक्ति को बाहर खींचते हुए ले गया। आरोपी भाजपा नेता की पहचान अभिजीत नाहा के रूप में हुई है, वह नॉर्थ कोलकाता के यूथ विंग लीडर हैं। जिस व्यक्ति पर उन्होंने हमला किया उसकी पहचान सब्यसाची रॉय चौधरी के रूप में हुई है।

bjp

अभिजीत ने आरोप लगाया कि चौधरी टीएमसी का इंसाइडर था, जिसने उनके साथ पैसे की धोखाधड़ी की थी। सब्यसाची ने मुझसे और अन्य लोगों से पैसा लिया था। वह पार्टी का व्यक्ति नहीं है। वह टीएमसी का आदमी है, जिसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। उसने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कई लोगों से पैसा लिया है। वहीं सब्यसाची राय चौधरी का कहना है कि वह पेशे से वकील हैं और वह भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य से मिलने के लिए आए थे। भट्टाचार्य ने इस बात को माना कि वह अभिजीत को जानते हैं।

यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब भाजपा नेता ने राय चौधरी से कहा कि आप मीटिंग में क्या कर रहे हैं। आप टीएमसी के दलाल हैं, इस मीटिंग में क्या करने आए हो। दोनों के बीच इसके बाद विवाद शुरू हो जाता है। कहासुनी इस कदर बढ़ जाती है कि दोनों के बीच कहासुनी हाथापाई तक पहुंच जाती है। चौधरी वीडियो में कहते हैं कि वह भाजपा प्रवक्ता भमिक भट्टाचार्य से एक वकालतनामे पर हस्ताक्षर कराने आए थे। लेकिन उनकी बात को कोई नहीं सुनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+