बंगाल बीजेपी चीफ के पद से हटाए गए दिलीप घोष को पार्टी ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद, बंगाल भाजपा इकाके के प्रमुख दिलीप घोष को भी उनके बद से हटा दिया गया। बता दें कि दिलीप घोष अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं।
कोलकाता, 21 सितंबर। भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद, बंगाल भाजपा इकाके के प्रमुख दिलीप घोष को भी उनके बद से हटा दिया गया। बता दें कि दिलीप घोष अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। दिलीप घोष को अब भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है यानी कि अब दिलीप घोष बंगाल नहीं राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह उत्तर बंगाल से बालुरघाट से भाजपा सांसद 41 वर्षीय सुकांत मजूमदार को बंगाल बीजेपी प्रमुख का पद संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब तक 4 विधायकों की हो चुकी है घर वापसी
बता दें कि आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के टीएमसी में शामिल होने के दो दिन बाद बंगाल भाजपा में फेरबदल देखने को मिला है। मालूम हो कि बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद से अब तक 4 विधायक टीएमसी में वापस लौट चुके हैं। राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 77 सीटें जीती थी, जबकि उसने 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था। वहीं, बंगाल बीजेपी के नए प्रमुख डॉ. मजूमदार वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर हैं और लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं। बंगाल बीजेपी प्रमुक की जिम्मेदारी मिलते ही मजूमदार ने कहा दिलीप घोष ने बंगाल में एक मजबूत विपक्षी दल के रूप में भाजपा को उसकी वर्तमान स्थिति तक पहुंचाया है। पार्टी के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे आशा है कि मैं पार्टी को यहां से आगे ले जा सकूंगा।
यह भी पढ़ें: कोलकाता सबसे सुरक्षित महानगर, लेकिन महिलाओं के लिए नहीं
घोष ने दी मजूमदार को बधाई
वहीं दिलीप घोष ने डॉ. मजूमदार को बंगाल बीजेपी का प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने इस फेरबदल को लेकर कहा कि जेपी नड्डा ने आज दोपहर को फोन किया और कहा कि मुझे राष्ट्रीय मंच पर ले जाया जा रहा है। मुझे लगता है यह मेरे काम और योगदान का सम्मान है। मैंने यह भी कहा था कि बंगाल में भाजपा नेतृत्व को समाज और पार्टी की नई मांगों को पूरा करने के लिए परिवर्तन की आवश्यकता है। बता दें कि बाबुल सुप्रियो से पहले तीन विधायक बिश्वजीत दास, तन्मय घोष, सोमेन राय की घर वापसी हो चुकी है। इससे पहले 2017 में भाजपा में शामिल होने वाले मुकुल राय ने कृष्णानगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद वह वापस टीएमसी में चले गए।












Click it and Unblock the Notifications