भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने डाला गांगुली पर डोरा

भाजपा का ऑफर ठुकराने के बाद गांगुली को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस ने हथकंडे अपनाने शुरु कर दिए है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष ने भी रविवार को गांगुली के आवास पर जाकर मुलाकात की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने हालांकि गांगुली से मुलाकात को महज औपचारिक बताया है और उसे राजनीतिक रंग दिए जाने की बात खाजिर की है। उन्होंने इसे महज एक निजी मुलाकात बताया है। राजनीतिक गलियारे में हालांकि इस बात की चर्चा चल रही है कि कांग्रेस ने गांगुली को राज्यसभा का टिकट देने अथवा वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने का प्रस्ताव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications