पड़ोसी ने मुर्गे को मारा तो पुलिस के पास पहुंचा शख्स, सजा की मांग पर अड़ा
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कौशांबी जनपद में एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के मुर्गे को मार डाला। मुर्गे को मारे जाने के बाद उसका मालिक इस मामले में मृत मुर्गा लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। वह आरोपी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
मुर्गे के मालिक का कहना है कि इस मामले में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी पड़ोसी को बुलाकर उसे पूछताछ की जा रही है। अब यह पूरा मामला चर्चा में है।

यह मामला कौशांबी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के जवई गांव का है। गांव में शिवलाल नामक एक शख्स रहता है। शिवलाल ने काफी समय से एक देसी मुर्गा पाल रखा था। वह अक्सर मुर्गे के साथ ही रहता था। वह मुर्गे को गोद में लेकर सोता भी था।
शिवलाल का आरोप है कि एक दिन सुबह में मुर्गा उसके पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति के घर पहुंचा और गोबर को अपने पंजे से हटाकर उसमें से चारा तलाश रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने उसके मुर्गे को ईंट से मार दिया। ईंट से मारे जाने के चलते मुर्गे की मौत हो गई।
मुर्गे की मौत के बाद शिवलाल उसे लेकर लोधौर पुलिस चौकी पर पहुंचा। पुलिस के पास पहुंचने के बाद उसने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुर्गे के मालिक का कहना है कि मामले आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाय।
शिवलाल द्वारा पुलिस से बताया गया कि वह अपने मुर्गे को काफी प्यार करता था। मुर्गा हमेशा ही उसके साथ रहता था। इस बात से पड़ोसी उसे द्वंद रखता था जिसके चलते उसने मुर्गे को मार डाला। फिलहाल शिवराज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी पड़ोसी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications