कौशांबीः पेट दर्द से परेशान लड़की ने कुएं में लगाई छलांग तो 5वीं की छात्रा ने परिजनों की डांट पर लगाई फांसी

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अलग- अलग थाना क्षेत्र में दो छात्राओं ने बीमारी और परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया। एक छात्रा ने बीमारी से आजिज आकर कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली तो वहीं दूसरी छात्रा ने भोजन न बनाने पर परिजनों की डांट से छुब्ध होकर गांव के बाहर एक बाग में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। दोनों छात्राओं के आत्मघाती कदम उठाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

uttar pradesh kaushambi two girl did physical attempt

कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा मजरा दशरथपुर गांव की लाजू (17) हाई स्कूल की छात्रा थी। वह काफी दिनों से बीमार रहती थी। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि उसे पथरी (स्टोन) है। दर्द काफी असहनीय रहता था। शनिवार सुबह 7:30 बजे वह कुएं की तरफ जड़ी की दवा लेने गई। लेकिन अचानक कुएं में कूदकर उसने खुदकुशी कर ली।

uttar pradesh kaushambi two girl did physical attempt

घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से निकलवाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी तरह महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां की अंजली (13) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा थी। परिजनों की मानें तो वह भोजन बनाने में सहयोग नहीं करती थी। उसकी मां ने उसे डांट दिया तो वह सुबह 9 :30 बजे नाराज होकर एक बाग में गई और एक पेड़ की डाल में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। बाग में शव लटकता देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अभिनदंन, एसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी एसएन पाठक महेवाघाट पुलिस के साथ पहुंच गए। घटना की छानबीन की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+