रिश्तेदारी में आए युवक ने झगड़े के दौरान महिला का सिर फोड़ा फिर खुद को जिंदा जलाया

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने महिला से विवाद कर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे महिला का सिर फट गया। महिला ने शोर मचाया और घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात कही तो डरकर युवक ने खुद को एक कमरे में कैद कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाकर जान दे दी।

uttar pradesh kaushambi man did suicide after beaten to woman

घटना की सूचना मिलते ही मंझनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अधजला शव बाहर निकाला। मौके पर एसपी अभिनंदन भी मंझनपुर सीओ एसएन पाठक के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी। थोड़ी देर बाद परिजन भी आ गए। युवक की पिटाई से महिला भी घायल हो गई।
घटना से गांव में हड़कंप का माहौल है। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के रतन का डेरा निवासी पांडेय सरोज की रिश्तेदारी मंझनपुर कोतवाली के रघवापुर गांव के रतिराम के यहां थी। रतिराम परदेश में रहकर कमाई करता है। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे ही हैं।

मंगलवार की सुबह पांडेय सरोज रिश्तेदारी आया। किसी बात को लेकर पांडेय का रतिराम की पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पांडेय ने महिला का मोबाइल तोड़ दिया और उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी और युवक को धमकी दिया कि चले जाओ नहीं तो पुलिस को फोन कर जानकारी दे देंगे। इतना सुनकर के युवक ने खुद को एक कमरे में कैद कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

थोड़ी देर बाद जब कमरे से धुआं उठने लगा तो महिला ने शोर मचाया। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर अधजला शव बाहर निकाला। एसपी अभिनंदन व सीओ एसएन पाठक भी पहुंच गए। एसपी ने महिला से पूछताछ की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने बताया कि युवक ने उसकी पहले डंडों से पिटाई भी की है। जिससे उसका सिर फट गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+