यूपी के मोहम्मद माज ने UPSC पास की, बेटे को अफसर बनाने का पिता का सपना पूरा हुआ
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद से मोहम्मद माज ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास की है। मोहम्मद माज, सराय अकील के पुरखास कस्बे के बेटे हैं। उनके पिता का नाम नईम अहमद है, जो कि प्रयागराज में रहकर वकालत करते हैं। मोहम्मद माज की सफलता पर पुरखास के लोग काफी खुश हैं, उन्हें अपना आईपीएस अफसर जो मिल गया है। वहीं, जिले में भी मोहम्मद की चर्चा हो रही है।

कौशाम्बी के मोहम्मद माज को सफलता
मोहम्मद माज बताते हैं कि, मेरे पापा मुझे हमेशा से अफसर बनाना चाहते थे। मैंने अच्छे से पढ़ाई की। अब पापा का भी सपना पूरा हो गया।' वहीं, एक गांववाले ने कहा- ''मोहम्मद ने अफसर बनकर जिले का तो नाम रोशन किया ही है, साथ ही पुरखास कस्बे को भी पहचान मिली है। पूरा कस्बा गौरवान्वित महसूस कर रहा है।'

मुस्लिम समुदाय के 45 कैंडिडेट्स हुए पास
कौशाम्बी जिले में यूपीएससी-2019 क्लियर करने वाले एकलौते मुस्लिम हैं। जानकारी के मुताबिक, देशभर में जितने कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा पास की, उनमें 45 मुस्लिम समुदाय के शामिल हैं। रिकॉर्ड देखा जाए तो बीते 10 सालों में इस परीक्षा में मुस्लिम उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ी है। अब तो जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य से भी टॉपर निकल रहे हैं।

कुल 829 कैंडिडेट्स ने पास की परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग के इस साल घोषित हुए परीक्षा परिणामों में देशभर से कुल 829 कैंडिडेट्स का सिविल सर्विस के लिए चयन हुआ। जिनमें हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले प्रदीप सिंह ने यूपीएससी में आॅल इंडिया टॉप किया। यहां क्लिक करके आप सभी 829 कैंडिडेट्स को देख सकते हैं।

197 महिलाओं ने भी क्लियर किया यूपीएससी
829 में से 632 पुरुष और 197 महिलाएं शामिल हैं। इससे पिछली बार 2018 में 759 उम्मीदवारों में से 182 महिलाएं थीं। इस साल महिला कैंडिडेट्स की बात करें तो तीन लड़कियों का नाम खूब लिया जा रहा है। जिनमें 2 दिल्ली और एक अजमेर की है।












Click it and Unblock the Notifications