UP News: रेप पीड़िता ने सुलह करने से किया इनकार, आरोपी ने जेल से छूटते ही कुल्हाड़ी से काटकर कर दी उसकी हत्या
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। खास तौर पर रेप और लूट की घटनाओं को लेकर योगी सरकार काफी सख्त है। बावजूद इसके सोमवार शाम यूपी के कौशांबी में ऐसी घटना घटित हुई जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
कौशांबी जनपद में एक युवक द्वारा सोमवार शाम कुल्हाड़ी से कटकर एक युवती की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक ने उसे युवती के साथ रेप किया था। युवती द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाने के बाद युवक को पुलिस ने जेल भेजा था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी द्वारा ऐसा कदम उठाया गया।

यह पूरी घटना कौशांबी जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती के साथ गांव के ही रहने वाले पवन नामक एक युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद महेवा घाट थाने की पुलिस द्वारा आरोपी पवन को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया था। 15 दिन पहले पवन जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया। आरोप है की जेल से छूटकर बाहर आने के बाद पवन द्वारा युवती और उसके परिजनों पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था।
परिजनों और युवती द्वारा मुकदमे में सुलह करने से इनकार किया गया था जिससे आरोपी पवन काफी नाराज था। सोमवार को सायंकाल युवती पशुओं को लेकर चराने के लिए गई थी। पशुओं को लेकर वह अपने घर वापस लौट रही थी इसी दौरान अचानक पवन अपने एक मित्र के साथ पहुंचा और पीड़िता को रोक लिया।
रोकने के बाद दोनों ने युवती के ऊपर कुल्हाड़ी से बाहर कर दिया। युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद आरोपी बेखौफ होकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पवन के साथ उसका मित्र अशोक था और वह भी कुछ माह पहले जेल से छूटकर बाहर आया था।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को बताया गया कि महेवा घाट थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश और मुकदमे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की 20 वर्षीय युवती पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications