सिराथू में बड़ी बहन पल्लवी को लेकर अनुप्रिया पटेल का छलका दर्द, बोलीं- 'जो हम लोगों की नहीं हुईं, वो...'

कौशांबी, 22 फरवरी: उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में राजीनितक पार्टियों के बीच मुकाबला दिनों-दिन दिसचस्प होता जा रहा है। यहां परिवार के लोग एक-दूसर के खिलाफ चुनाव प्रचार करने में जुट गए है। तो वहीं, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपनी बहन पल्लवी पटेल के खिलाफ कौशांबी जिले सिराथू विधानसभा सीट पर प्रचार किया। इस दौरान मंच से उन्होंने ने कहा कि केशव मौर्य नहीं अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ रही हैं, ये समझ कर वोट करें। इस दौरान अनुप्रिया ने कहा कि उन्हे धोखा देने और फर्जी मुकदमे में फंसाने वाली उनकी बड़ी बहन से जनता खुद की भलाई की उम्मीद कैसे कर सकतें हैं।

UP Elections 2022: Anupriya Patel Pallavi Patel Kaushambi Sirathu Assembly Constituency

दरअसल, अनुप्रिया पटेल अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में वोट मांगने आई थी। इस दौरान मंच पर भावुक होते हुए कहा कि आज राजनीतक भाषण देने का मन नहीं है। यहां से मेरी बड़ी बहन चुनाव लड़ रही हैं, तो आप के मन में जो सवाल हैं उसके जवाब देने आई हूं। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया जहां भी हैं अपने माता-पिता की बदौलत हैं। इसीलिए मैंने मां के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतरा है। इस दौरान अनुप्रिया ने कहा कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि मेरी बड़ी बहन सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

सोनेलाल पटेल ने कभी दूसरी पार्टी के संबल पर चुनाव नहीं लड़ा। कहा कि पल्लवी को पिता की विचारधाओं से कोई लेनादेना नहीं हैं। मंच से जनता को संबोधित करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि पिता की मृत्यु के 13 वर्ष बाद मैं पहली बार अपने मन की बात आप सब से साझा कर रही हूं। जैसे मेरी बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने अपनी छोटी बहन का हक मारकर उसकी संपत्ति को अकेले मां से वसीयत करा लिया हो, 2014 में मुझे फर्जी मुकदमे में फसाकर सांसद बनने में बाधा पहुंचाने का काम किया। ऐसी महिला जो छोटी बहन की नहीं हुई उससे आप लोग कैसे उम्मीद करते हैं।

कहा कि मैं अभी चाहती हूं कि मेरी मां कृष्णा पटेल अपना दल का नेतृत्व संभाले, लेकिन मेरी बड़ी बहने नहीं होने देगी। प्रतापगढ़ सदर से मेरी मां कृष्णा पटेल चुनाव लड़ रही हैं हमने वहां अपना प्रत्याशी सेटिंग विधायक को उनके सामने चुनाव मैदान में नहीं उतारा और ना ही कभी मैं वहां चुनाव प्रचार करने के लिए जाऊंगी। उन्होंने कहा कि पिता के सिद्धांतों पर चलकर उनके द्वारा पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए जो संघर्ष मेरे पिता द्वारा किया गया था उसे आगे बढ़ाने का काम मेरे द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+