यूपी चुनाव :डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू से किया नामांकन, SP प्रत्याशी पल्लवी पटेल से है सीधी टक्कर
कौशांबी, 03 फरवरी: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। केशव प्रसाद के साथ सिराथू के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता मौजूद रहीं। नामांकन से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कड़ा में मां शीतला माता का दर्शन पूजन किया। केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

केशव मौर्य ने कहा- वोट रूपी आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं
केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''मेरे प्यारे सिराथू वासियों आप सभी के आशीर्वाद एवं अपार जनसमर्थन से आज 251-सिराथू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सिराथू परिवार के सभी सदस्यों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि आप अपना वोट रूपी आशीर्वाद देकर अपने बेटे केशव प्रसाद मौर्य को भारी मतों से विजयी बनाकर सिराथू का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कराने की कृपा करें।''
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के दौरान मौजूद रहे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ''केशवजी ने पिछले 5 वर्षों में कुशलता से काम किया है, हमेशा उम्मीदों पर खरा उतरे हैा। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''
Recommended Video
पल्लवी पटेल से है सीधी टक्कर
समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को सिराथू विधानसभा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पल्लवी पटेल यूपी के डिप्टी सीएम और भाजपा से प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य को टक्कर देने देंगी। पल्लवी पटेल मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। यूपी की सियासत में पिछड़ों और खासकर कुर्मी समुदाय के बड़े नेता रहे सोनेलाल पटेल की दूसरी बेटी हैं। पल्लवी साल 2008 में राजनीतिक में सक्रिय हुई थीं। साल 2009 में उनके पिता सोनेलाल पटेल के निधन के बाद उनकी मां कृष्णा पटेल अपना दल की अध्यक्ष बनीं और बहन अनुप्रिया राष्ट्रीय महासचिव बनीं। साल 2014 में कृष्णा पटेल ने पल्लवी पटेल को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया, लेकिन अनुप्रिया को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ा और साल 2016 में पार्टी बंट गई। अनुप्रिया पटेल ने अपना दल (सोनेवाल) बनाया। वहीं, पल्लवी पटेल और उनकी मां की कृष्णा पटेल ने अपना दल (कमेरावादी) का गठन किया।












Click it and Unblock the Notifications