कौशांबी: मिट्टी का टीला ढहने से 2 युवतियों की दबकर मौत, एक गंभीर

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढह जाने से दो लड़कियों समेत तीन लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू कर मलबा हटाकर घायलों को निकाला गया, लेकिन तब तक 2 युवतियों की दम घुटने से मौत हो गई। महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद मलबे में कुछ और लोग दबे होने की आशंका के चलते स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने जेसीबी से मिट्टी को हटवाया। हालांकि, मलबे में किसी और के दबे होने की बात गलत निकली। घटनास्थल पहुंचे एसपी, एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में दोनों शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया। युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Two girls killed as soil mound collapse in kaushambi

मिट्टी की खुदाई करने के दौरान हुआ हादसा

अझुवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित नगर पंचायत के तालाब से आसपास के तमाम ग्रामीण अपने घरों की पुताई करने के लिए मिट्टी की खुदाई करते हैं। सुबह वार्ड नंबर चार निवासी बाजी लाल की पत्नी सुनीता देवी अपनी 16 वर्षीय पुत्री पूनम व वार्ड नंबर 5 में रहने वाली बारह वर्षीय अंजली के साथ मिट्टी की खुदाई करने गई थी। तीनों मिट्टी की खुदाई कर रही थी तभी अचानक टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। मलवे में तीनों दब गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाना शुरू किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य शुरू किया इस दौरान दोनों लड़कियों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। जबकि, सुनीता देवी को सकुशल मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

मिट्टी के मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई। हालांकि, मलबे में कोई और नहीं निकला। घटना की सूचना पर एसपी अभिनदंन, एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिराथू रामवीर सिंह व कई थाने की पुलिस पहुंची। मृतका के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार नहीं थे। हालांकि, समझा बुझाकर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+