Kaushambi News: बुजुर्ग ने की ऐसी गलती कि महिलाओं ने चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, Video Viral
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ महिलाएं बुजुर्गों को चप्पलों की माला पहना रही हैं। उसके बाद चप्पलों की माला पहना कर उसे गांव में घुमाया जाता है।
बुजुर्ग पर आरोप है कि वह गांव की महिलाओं के ऊपर बुरी नजर डालता है। इस मामले में गांव के लोगों ने उसका वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह पूरी घटना कौशाम्बी जिले के सराय अकिल के बिन्नौर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले 50 वर्षीय प्रेम नाम के शख्स का कच्चा मकान 2 साल पहले अचानक गिर गया था। इस मकान में दबकर उसकी पत्नी मुर्री देवी की मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है की पत्नी की मौत हो जाने के बाद प्रेम कुमार अकेले ही रहता था और गांव की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था। गांव की रहने वाली एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध भी था। मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो गांव से भाग गया था।
कहा जा रहा है कि बुधवार की रात में वह अचानक गांव में वापस लौट आया। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो ग्रामीण और उसके घर पहुंच गए और उसे पड़कर बंधक बना लिया। उसके बाद गांव की कुछ महिलाएं पहुंची और उसके साथ मारपीट की।
महिलाओं ने पहनाई चप्पलों की माला
उसके बाद वहां पहुंची महिलाओं ने प्रेम कुमार को चप्पलों की माला पहना दी। चप्पलों की माला पहनाने के बाद उसे गांव में घुमाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मामले में थाना प्रभारी विनीत सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications