कौशांबी: बेटियों से रेप करता था पिता, केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बहनों का आरोप है कि विरोध करने पर उनका पिता उनके साथ मारपीट करता है। पीड़ित बहनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं।

Father physical attack his two daughters in Kaushambi

जानकारी के मुताबिक, मामला कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे के आसपास उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने अपने पिता का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। तहरीर में बताया कि उसकी 15 साल की बहन के साथ भी उसका पिता रेप करता है। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।

घटना की जानकारी पीड़ित बेटियों ने अपनी मां को दी। बेटी की बात सुनते ही मां उसे लेकर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता। आए दिन शराब पीकर पड़ा रहता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+