हैवान बना पिता: शराब के नशे में 15 दिन के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला, देखती रह गई मां
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक जल्लाद पिता ने अपने मासूम नवजात बेटे को जमीन पर पटक कर जान से मार दिया। बताया जा रहा है कि कलयुगी पिता शराब के नशे में चूर है जब उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा, लेकिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
शारब के नशे में चूर था कलयुगी पिता
बता दें कि पूरा मामला जनपद कौशांबी के सिराथू अंतर्गत गिरिया खालसा गांव का है। यहां आरोपी रवि पुत्र मुन्नू लाल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार की रात लगभग 9 बजे वह अपने पडोसी के साथ शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुँचने के बाद उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में चूर आरोपी अपना आपा खो बैठा।

15 दिन के बीमार बेटे को पटक कर मारा
गुस्साए पिता ने पास में सोए 15 दिन के बीमार नवजात बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। उधर परिजन मासूम बच्चे को लेकर फ़ौरन अस्पताल पहुंचे। जहां बुधवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। 15 दिन के बेटे की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पत्नी से मामले की जानकारी ली। वहीं स्वजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पडोसी ने पिलाई शराब, पडोसी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा जब मामले में पूछताछ की गई तो पत्नी ने इसके लिए पड़ोसी कमलेश पर आरोप लगाया। उसका कहना था कि कमलेश ने ही उसके पति को शराब पिलाई और उसके ही उकसाने पर उसके पति ने बेटे को जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications