कौशांबी: युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, सपा के सदर ब्लॉक प्रमुख सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के सदर ब्लॉक, उसके गनर सहित तीन लोंगों ने युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह प्रयागराज एडीजी प्रेम प्रकाश के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। एडीजी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होते ही तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करारी इलाके की एक युवती ने सदर ब्लाक प्रमुख सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्लाक प्रमुख सहित तीन लोगों ने युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
कौशांबी के करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती ने प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश को शिकायत करते हुए बताया कि मंझनपुर के ब्लाक प्रमुख हरिमोहन, उनके गनर हरियाले और एक अन्य संतोष ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया था। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने किसी तरह बच-बचाकर प्रयागराज एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत की। एडीजी ने करारी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
पुलिस ने तीनाओं आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
एडीजी के निर्देश मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि करारी इलाके की एक युवती ने सदर ब्लाक प्रमुख सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications