Atiq Ahmed के शार्प शूटर अब्दुल कवी ने पुलिस के सामने उगले कई अहम राज, बताया हथियारों के सीक्रेट अड्डे का पता

Atiq Ahmed News: राजू पाल हत्याकांड के आरोपी और अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर कई अहम जानकारी हासिल की है। अब्दुल की निशादेही पर हथियारों के सीक्रेट अड्डे का पता चला है।

sharp shooter Abdul Qavi

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के शार्प शूटर और राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवी ने पूछताछ में कौशांबी पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं। दरअसल कौशांबी पुलिस ने अब्दुल कवी को 36 घंटे की रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान अब्दुल कवी ने कई अहम जानकारी और अतीक सीक्रेट अड्डो को पता पुलिस को दिया।

अब्दुल कवी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छापा मारकर अवैध असलहों का जखीरा बरामद किया है। यह जखीरा अतीक अहमद का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अब्दुल कवी की रिमांड पूरी होने के बाद उसे लखनऊ के जिला जेल में शिफ्ट कर दिया है।

अब्दुल कवी, सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा उपरहार गांव का रहने वाला है और अतीक अहमद का शार्प शूटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल कवि का नाम राजू पाल हत्याकांड में सुर्खियों में आया था और वो पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

हालांकि, उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर पुलिस ने अब्दुल कवी की तलाश शुरू कर दी थी। अब्दुल कवी के ऊपर आरोप लगा था कि उसने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को शरण दी है। पुलिस ने शिकंजा करते हुए अब्दुल कवी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

इसके अलावा घर पर छापेमारी के दौरान दीवारों से अवैध असलहे भी बरामद हुए। पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसने के चलते अब्दुल कवी ने 5 अप्रैल को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में खुद आत्मसमर्पण कर दिया था। इस पर सराय अकिल पुलिस ने अब्दुल कवी को 14 दिन की रिमांड मांगी थी।

हालांकि, न्यायालय ने अब्दुल कवी की केवल 36 घंटे की रिमांड मंजूर की थी। रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब्दुल कवी से कई अहम सवाल पूछे। पूछताछ में पुलिस को कई बड़ी जानकारी मिलने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा कवि के बताये स्थान से पुलिस ने भखन्दा गांव के तराई इलाके में दबिश डाली।

Recommended Video

    कौशाम्बी: अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवि का भाई अब्दुल वली अरेस्ट

    इस दौरान पुलिस को 10 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 10 अवैध देशी तमंचा 12 बोर, 01 रिवाल्वर 32 बोर,66 जिन्दा कारतूस 315 बोर,22 जिन्दा करातूस 12 बोर और 25 अदद देशी बम बरामद किया है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर कौशांबी पुलिस अब्दुल कवी को लेकर लखनऊ जेल में दाखिल कर दिया।

    एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में कई चीजें पूछी गई। वह हमारी विवेचना का विषय है, समय आने पर बता दिया जाएगा। अतीक अहमद का सहयोगी रहा है यह बात आई है और चीजें हैं..वह विवेचना का विषय है, वह बाद में बताएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+