MP News: सीएम शिवराज की पहल पर जन-जन तक पहुंच रही रानी दुर्गावती की गाथा, गौरव यात्रा का कटनी में हुआ स्वागत
Rani Durgavati gaurav yatra: वीरांगना रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान गाथा को जन जन तक पहुंचाने मध्य प्रदेश में गौरव यात्रा निकाली जा रही हैं। सीएम शिवराज सिंह की पहल पर दुर्गावती के जीवन से संबंधित कई कार्यक्रम भी हो रहे हैं। रविवार को यह यात्रा कटनी पहुंची।
दुर्गावती की जन्मस्थली कालिंजर फोर्ट से निकाली गई गौरव यात्रा काकटनी जिले की विधानसभा बड़वारा के ग्राम बसाड़ी में आगमन हुआ। गौरव यात्रा के आगमन पर यहां जनजाति परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने कलश और दीपक के साथ गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर वीरांगना रानी दुर्गावती से जुड़ी गाथाओं का एलईडी पर प्रचार प्रसार भी हुआ। गौरव रथ यात्रा बसाड़ी से होते हुए विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत बरही पहुंचने पर भी ग्रामीणों ने गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। बरही में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान यात्रा प्रभारी और पूर्व सांसद संपतिया उइके और सह यात्रा प्रभारी राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी पहुंचे। यात्रा प्रभारी संपतिया उइके ने कहा कि मुगल राजा अकबर के साथ युद्ध में स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती अपना बलिदान देकर हमेशा के लिए अमर हो गईं। प्रजा के लिए रानी दुर्गावती ने बड़ी संख्या में तालाब और बावडि़यों का निर्माण कराया।
गौरवशाली इतिहास जानना जरुरी
राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास को ठीक से समझने और लिखने की आवश्यकता है। हमारे देश के रत्न महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, रानी दुर्गावती, टंटया - मामा, बिरसा मुण्डा जैसे अनेक महान वीर सपूत हुए है। इन महापुरूषों का स्मरण नहीं किया गया, तो हमारा समाज ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता। वीरांगना रानी दुर्गावती ने जिस साहस और पराक्रम से मुगलों से लोहा लिया और गोंडवाना राज्य में सुशासन चलाया वह एक मिसाल है। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर 22 जून से 5 यात्राएं आरंभ हुई हैं। 27 जून को यह गौरव यात्रा शहडोल पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications