Katni News: नहीं थम रही रिश्वतखोरी, अब कटनी में पकड़ा गया पटवारी , 8 हजार की डिमांड

जबलपुर संभाग में रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी हैं। अब कटनी मुड़वारा में 8 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ दबोंचा गया। आरोपी पटवारी रामनाथ बुनकर ऋणपुस्तिका में नाम चढ़वाने के एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा था। पीड़ित ने इस सिलसिले में लोकायुक्त विभाग में शिकायत की थी। जिसके बाद लोकायुक्त की 7 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया, जिसमें पटवारी फंस गया।

katni

लोकायुक्त टीआई सुरेखा परमार के मुताबिक शिकायतकर्ता आनंद कुमार गौतम के जमीन से जुड़ा मामला हैं। जिसमें उनके भाई के बीच बंटवारा हुआ था। संबंधित भूमि पटवारी रामनाथ बुनकर के क्षेत्र में आती है। लिहाजा पीड़ित ने पटवारी से मुलाकात करते हुए बही में नाम चढ़वाने का आवेदन किया। कई दिनों तक टाल मटोल करने के बाद रामनाथ आनंद कुमार से रिश्वत की डिमांड करने लगा। शिकायत मिलने पर मामले की पड़ताल की गई। जो सही पाई गई। इसके बाद कैमिकल लगे नोटों के साथ शिकायतकर्ता को पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के नोट हाथ में लिए उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सूचना जिला मुख्यालय को भेज दी गई है।

लोकायुक्त के ट्रेप में फंसते ही पटवारी हक्का-बक्का हो गया और जब उसके हाथ धुलवाए गए तो वह लोकायुक्त टीम के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। बाद में कागजी प्रक्रिया चालू होने के बाद वह सामान्य हो पाया। बाद में आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। सरकार के आदेश के पर लोकायुक्त पुलिस रिश्वतखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों कटनी में स्वास्थ्य विभाग में भी एक कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उसके बाद जबलपुर में सिलसिलेवार तीन अलग-अलग विभागों में भी ऐसी ही कारवाई हुई थी। लोकायुक्त पुलिस भी खुदको मिले इस फ्री हैंड से काफी खुश है और हर शिकायतकर्ता की शिकायत पर प्रॉपर कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+