Katni News: 'बहनों को देख बढ़ चले भाई के कदम', बड़गांव में हेलीपैड पर उतरते ही स्वागत से गदगद हुए सीएम शिवराज
Katni News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को कटनी जिले के बड़गांव पहुंचे। यहां हेलीपेड में बड़ी ही गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ 109 पवित्र जल कलशों से लाड़ली बहनों ने अगवानी की और पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 गांवों से आईं ये बहनें दरअसल पर ग्रामीण जल प्रदाय योजना पवई -2 की अनुपम सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताने जल कलश लेकर अपने -अपने गांवों से यहां पहुंचीं थीं। इससे अभिभूत होकर मुख्यमंत्री हेलीपेड से बाहर आते ही सीधे लाड़ली बहनों से मिलने पहुंच गए और बातों का सिलसिला शुरू हो गया।
यहां का पूरा हेलीपेड परिसर अपने लाड़ले भैया के प्रति बहनों के अनूठे और स्नेहिल भ्रातृत्व प्रेम का साक्षी बन गया। जहां बारिश के मौसम की उमस भरी गर्मी के बावजूद अपने लाड़ले भैया और प्रदेश के मुख्यमंत्री के इंतजार में पलक पांवड़े बिछाए बैठीं हजारों लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री भैया को अपने बीच पाकर खुशी से फूली नहीं समा रहीं थीं। बीच-बीच में रूक -रूक कर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।

मुख्यमंत्री ने भी अपनी किसी लाड़ली बहन को निराश नहीं किया। उन्होंने पहुंचते ही सभी से प्रणाम किया। मुख्यमंत्री सभी बहनों से मिले, सिर पर हाथ रखकर लाड़ली बहनों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया और घर परिवार का कुशलक्षेम भी पूछा। बहनें,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू करने के लिए आभार जता रहीं थीं । हाथों में "भैया जी को धन्यवाद .."लिखी तख्तियां लेकर लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहीं थीं। लाड़ली बहना सेना -धन्यवाद शिवराज भैया। किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष उपहार मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने सभी से बात की और कहा-बहन खाते में पैसा आ गया 'चिंता मत करना'। अभी मिल रहे एक हजार रूपए को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रूपए तक करूंगा। लेकिन अपनी किसी भी बहन की आंखों में लाचारी और बेबसी के आंसू नहीं आने दूंगा। बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाना ही उनकी जिंदगी का मकसद है।












Click it and Unblock the Notifications