Katni News: शेयर ब्रोकर की हत्या-डकैतीकांड, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर Jabalpur IG ने घोषित किया इनाम
Katni News: एमपी के कटनी में सनसनीखेज डकैती हत्याकांड में फरार आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा हैं। आईजी जबलपुर ने उनकी गिरफ्तारी पर अब 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हैं। पुलिस का दावा है कि कुछ इनपुट मिले हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
इससे पहले कटनी एसपी ने दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। इस तरह इनाम की अब कुल राशि 40 हजार हो गई हैं। वारदात के चार दिन बाद भी मनीष शर्मा के फरार हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो सकें। एक आरोपी घटना के अगले दिन गिरफ्तार हो गया था।
शातिराना ढंग से लाखों रुपये की नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हुए आरोपियों ने शेयर ब्रोकर मनीष और उसके परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया था। जिसमें मनीष, उसकी पत्नी पूनम और बेटा घायल हुए। इलाज के लिए जब तीनों को जबलपुर लाया जा रहा था तो मनीष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

उसकी पत्नी पूनम और बेटा सत्या शर्मा अभी भी हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। घटना के बाद वारदात के पीछे के कई और कनेक्शन भी जोड़े जा रहे थे। लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में जो थ्योरी निकलकर सामने आई है। उसके मुताबिक मामला डकैती का ही हैं। गिरफ्तार एक आरोपी से भी ज्यादा कुछ पुलिस नहीं उगलवा पाई। आईजी उमेश जोग के मुताबिक घटना स्थल और कटनी शहर समेत आसपास के लगभग पचास थानों से CCTV फुटेज बरामद किए हैं। जिसके आधार पर कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हैं। उन्होंने भरोसा जताया है कि जल्द ही फरार आरोपी गिरफ्तार होंगे। आपको बता दें कुछ महीने पहले कटनी के के ही एक प्राइवेट गोल्ड बैंक में दिनदहाड़े डकैती वारदात हुई थी। जिसमें लाखों रुपये के गिरवी रखे जेवरात लेकर आरोपी फरार हो गए थे। बाद में पकड़े गए आरोपियों का कनेक्शन बिहार से निकला था।












Click it and Unblock the Notifications