IAS Niyaz Khan क्रिसमस डे पर बताएंगे 'ब्राह्मण द ग्रेट' की कहानी, कटनी में मंच पर होंगे धीरेंद्र शास्त्री
IAS Niyaz Khan: मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार का कार्यकाल शुरू होने के कुछ दिनों बाद चर्चित आईएएस नियाज खान ने फिर खूब सुर्खियां बटोरने की तयारी कर ली है। कटनी में 25 दिसंबर यानि क्रिसमस के दिन सनातन धर्म सभा के मंच पर नजर आएंगे।
खास बात यह है कि सनातन धर्म सभा में जुटने वाले करीब दो लाख लोगों के सामने मंच पर नियाज खान, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ दिखेंगे। धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाते आए है।
प्रशासनिक बड़े पद पर रहते हुए नियाज खान के लिए यह पहला मौका नहीं है जब वह अपनी हॉबी सार्वजनिक तौर पर सामने ला रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर भी वह अपने दिल की बात अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाते रहे हैं। कश्मीर फाइल फिल्म पर टिप्पणी को लेकर भी वह विवादों में रहे हैं।

मुस्लिम होते हुए ब्राह्मणों की तरफदारी फिर किताब लिखने के शौकीन नियाज खान अलग तरह का संदेश देना चाहते है। सनातम धर्म सभा के आयोजन में कटनी के मंच पर उन्हें मुख्य वक्ता के तौर पर बोलने का न्यौता मिला है। उन्होंने 'X' पर भी इस प्रोग्राम की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि '25 को 11 बजे कटनी में 2 लाख लोगों को बागेश्वर महाराज की उपस्थिति में संबोधित करूंगा और ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट 1 और पार्ट 2 पर प्रकाश डालूंगा। जो आस पास के लोग आना चाहें मुलाकात हो जायेगी'।
नियाज कहते हैं कि बॉलीवुड ब्राह्मणों के लिए नर्क की दुनिया है, जो ब्राह्मण समाज व धर्म-संस्कृति को बर्बाद कर रहा है। ब्राह्मण कलाकारों को तत्काल फिल्मी दुनिया छोड़ देना चाहिए। नियाज ने ब्राह्मण द ग्रेट में लिखा है कि जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी नंगे पांव ब्राह्मण निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है।
किताब में यह भी लिखा
ब्राह्मण द ग्रेट किताब में नियाज ने लिखा कि ब्राह्मणों को पंडित नहीं लिखना चाहिए। जब ब्राह्मण समाज में जन्म लिया है, उसे अपने नाम के आगे अनिवार्य रूप से 'ब्राह्मण' लिखना चाहिए। ब्राह्मणों का इतिहास गौरवान्वित करने वाला है। नियाज खान का कहना है कि ब्राह्मणों ने इस देश के लिए बहुत कुछ किया है। उनका आईक्यू जबरदस्त है। मैंने कई वेद और पुराण का अध्ययन किया है। इसके बाद मैंने यह किताब लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications