Katni News: झुकेही से बिलासपुर जा रही गुड्स ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, कटनी NKJ के पास हादसा
Katni News: एन.के.जे सी केबिन के पास मालगाड़ी का डब्बा हुआ बेपटरी। झुकेही से बिलासपुर जा रही एक गुड्स ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। जिससे रेलवे में हड़कंप मच गया। हादसे का अलार्म बजते ही राहत बचाव के लिए टीम मौके पर रवाना हुई।
जबलपुर रेल मंडल प्रबंधक समेत कई अधिकारियों की टीम भी पहुंची। इस हादसे से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ हैं। विशेषकर बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची टीम हादसे का शिकार ट्रेन की बोगी को हटाने में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी ट्रेन झुकेही की तरफ से आकर बिलासपुर की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ ही घंटो में ट्रैक दुरस्त कर लिया जाएगा और ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। वहीं मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी गई हैं। जो घटना की सही वजहों का पता लगाएगी। बीते तीन माह में मध्य प्रदेश में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की यह तीसरी घटना हैं।












Click it and Unblock the Notifications