कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है,15 महीने के शासन में सिर्फ घोटाला, कटनी में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने सिर्फ गरीबों के नाम पर आज तक वोट लिया है, लेकिन उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ के नारे के नाम पर आदिवासी, दलित समुदाय और पिछड़ी जातियों का वोट हासिल किया लेकिन उनका जीवन स्तर उठाने के लिए कुछ नहीं किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक के समर्थन में जनसभा को सबोंधित करते हुए कही। सिंधिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर उनके दुख-दर्द को दूर करने का काम कर रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने 1 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का कार्य किया है।

Congress is a government of loot division and lies Jyotiraditya Scindia statement in vijayraghavgarh

कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है। भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेगी उसे समय के साथ पूरा करेगी। मध्यप्रदेश को अब बीमारू नहीं बेमिसाल राज्य के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस ने 15 महीने के शासन में सिर्फ घोटाला ही घोटाल किया और लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। विधानसभा चुनावों में और उसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक कमल का फूल खिलाना होगा ,ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ता रहे।

Congress is a government of loot division and lies Jyotiraditya Scindia statement in vijayraghavgarh

मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है

सिंधिया ने कहा कि इस बार चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य को लेकर हो रहा है। युवाओं, माताओं और किसानों के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। बहन-बेटियों की जिंदगी संवारने का चुनाव है। विकास की रफ्तार को और गति देने का चुनाव है। इसलिए जरुरत है की हम उस सरकार को चुने जो विकास और प्रगति के लिए काम करती हो। गरीब कल्याण और आपके हितों के लिए काम करती हो।

सिंधिया ने प्रदेश और केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं को सिलसिले वार गिनाकर कांग्रेस की सरकारों और भाजपा सरकार की उपलब्धियां का अंतर बताया। श्री सिंधिया ने कहा कि 17 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा मतदान कर भाजपा को प्रंचड मतों से विजय बनाना है, ताकि प्रदेश के साथ-साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मजबूती मिले और डबल इंजन की सरकार हर काम को जल्द पूरा कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+