असम में भी महिलाएं कर रही लाडली बहना योजना की मांग: CM हिमन्त बिश्व शर्मा
Katni News: जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए असम के फायरब्रांड मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने आज साधुराम स्कूल में आयोजित सभा मे कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी गठबंधन पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते उन्होंने कहा कि हमारे पास राहुल, सोनिया जैसे आशीर्वाद देने वाले नहीं हैं। हम तो जनता के आशीर्वाद से चलने वाले दल के सदस्य हैं।
हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि हमें जनता का हमेशा आशीर्वाद चाहिए हमें किसी परिवार का आशीर्वाद नहीं चाहिए। कमलनाथ पर भी उन्होंने तंज कसते कहा कि किसी ने मुझसे पूछा कमलनाथ के बारे में आपका क्या कहना है। मैने तुरन्त कहा कमलनाथ को मैं तो बचपन से जानता हूं, वो एक थके हुए नेता हैं। ऐसा थका हुआ व्यक्ति, जिसने 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कहा और 15 माह तक कर्ज माफ नहीं कर सके। शर्मा ने कहा कि उन्हें फिर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है, जो पूरी नहीं होगी लेकिन मध्यप्रदेश की जनता मध्यप्रदेश में और देश मे नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता जरूर देगी।

लाडली बहना योजना ने पूरे देश में तहलका मचा दिया
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले लाडली लक्ष्मी योजना और अब लाडली बहना योजना ने सभी राज्यों में तहलका मचा कर रखा है। अब सभी राज्यों बहनें लाडली बहना योजना मांग रही हैं। एक माह में एक करोड़ 30 लाख बहनों के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह और इसे बढ़ा कर 3 हजार रुपये करने की घोषणा की चर्चा देश में है।
असम की बहनें भी मांग रहीं लाडली बहना योजना
उन्होंने कहा कि असम में भी बहनें कहती हैं कि शिवराज जी जैसी योजना लागू करो। उन्होंने कहा कि जब बहनों के खाते में 3 हजार रुपये आने लगेंगे तो समझों कि हर राज्य के मुख्यमंत्री को ये योजना लागू करनी पड़ेगी।

कांग्रेस की सरकार में सड़क पर गड्ढे, ओर बिना करंट के तार थे
शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो यहां रोड नहीं सिर्फ गड्ढे थे। बिजली के तार थे। मगर बिजली नहीं थीं। ऐसा ही देश का हालत था। फिर से वो हालत न आने पाएं इसलिए चुनाव में भाजपा का कमल खिलाना है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। इनके जोश को देखकर तय है कि यहां फिर से भाजपा की सरकार कबिज होगी प्रदेश देश का नम्बर वन प्रदेश बनेगा।
जन आशीर्वाद यात्रा बिलहरी रवाना
असम के मुख्यमंत्री इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद गणेश सिंह, विधायक संजय पाठक, विधायक संदीप जायसवाल जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, उपस्थित रहे।
संवाद सूत्र: सत्येंद्र गौतम












Click it and Unblock the Notifications