CBI: कटनी डाक विभाग में 2 करोड़ रुपये गबन कांड में चार्जशीट पेश, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी कर हेराफेरी का आरोप
मध्य प्रदेश के चर्चित कटनी हेड पोस्ट ऑफिस में दो करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन मामले में सीबीआई ने विशेष अदालत में चार्जशीट पेश कर दी हैं।

CBI: कटनी के प्रधान डाकघर की खजाना शाखा में दो करोड़ 19 लाख रुपये का गबन के आरोपित के खिलाफ चार्जशीट सीबीआई ने पेश की। सीबीआई में पदस्थ निरीक्षक हरीश कुमार त्रिपाठी बुधवार को तत्कालीन खजांची जावेद अख्तर और तत्कालीन डाकपाल नारायण सिंह ठाकुर के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की। पांच हजार पेज की इस चार्जशीट में खजांची और डाकपाल के खिलाफ एफआइआर के साथ ही जांच के दस्तावेज और सबूत शामिल हैं। प्रधान डाकघर कटनी में पदस्थ खजांची भट्टा मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर ने तत्कालीन डाकपाल नारायण सिंह के साथ मिलकर वर्ष 2020-2021 विभागीय साफ्टवेयर में समायोजन का खेल करके डाकघर से दो करोड़ 19 लाख रुपये की राशि का गबन कर लिया। आरोपितों ने प्रधान डाकघर से उप डाकघर एवं डाकघर की अन्य शाखा के लेन-देन संबंधी साफ्टवेयर में 254 एंट्रियों में हेरफेर किया। जांच में पाया गया कि दोनों ने मिलकर 234 एंट्री में हेरफेर कर एक करोड़ 73 लाख 70 हजार, 14 एंट्री में हेरफेर कर 18 लाख 55 हजार रुपये और छह एंट्री में हेरफेर से 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि का गबन का आरोप लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications