UP News: गूगल पर खोजा पति को मारने का तरीका, रोमांस करते पकड़ी गई तो कर दी हत्या, सर्च हिस्ट्री से खुला राज

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में एक महिला ने गूगल पर अपने पति को करने का तरीका खोजा। उसके बाद प्रेमी सब मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद उसने अपने पड़ोसियों पर पति की हत्या का आरोप लगा दिया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की थी। फिर सर्च हिस्ट्री देखने के बाद सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया गया तो पड़ोसी भी हैरान रह गए।

up-news-wife-killed-her-husband-after-finding-a-solution-on-google

दरअसल, यह मामला कासगंज कोतवाली के गंगेश्वर कॉलोनी की है। कॉलोनी में हृदय मोहन सक्सैना अपनी पत्नी पूजा सक्सेना के साथ रहता था। दीपावली की रात्रि में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में उसकी पत्नी पूजा द्वारा किराएदार बंटी, बबली और गुड़िया के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया था।

इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई तो पता चला कि हृदय मोहन की पत्नी पूजा सक्सेना और उसके प्रेमी द्वारा उसकी हत्‍या की गई थी। उसके बाद पुलिस ने पूजा सक्सेना को भी गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पूजा ने सच्चाई उगल दी। पूजा द्वारा बताया गया कि उसका पति टेंपो चलाकर जो कमाई करता था उससे परिवार नहीं चल पाता था। ऐसे में किराएदार बंटी परिवार चलाने के लिए उसे रुपए देता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। पति को दोनों के संबंध के बारे में जानकारी हो गई थी और वह नाराजगी जताया था। जिसके बाद दोनों ने हृदय मोहन की हत्‍या कर दी।

उसके बाद पुलिस द्वारा जब उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री देखी गई तो पुलिस कर्मी भी हैरान। पूजा द्वारा गूगल पर सर्च किया गया था कि जहर खाने के कितने देर बाद मौत होती है?, बिना सबूत छोड़े किसी की हत्या कैसे की जा सकती है? इसी तरह कई अन्य कंटेंट को पत्नी पूजा द्वारा सर्च किया गया था। फिलहाल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस में बुधवार को जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+