UP News: गांव की महिला पर फिदा था पिता, बेटों ने की हत्या, फिर रची झूठी कहानी, जानिए पूरा मामला
UP News: यूपी के कासगंज में दो बेटों ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर 15 दिन पहले अपने पिता की हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद बेटों हत्या का आरोप अपने ही गांव के लोगों पर लगा दिया। मामले में जांच के बाद बेटों द्वारा पिता की हत्या किए जाने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिस ने सख्ती की तो बेटा टूट गया और पिता की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बेटों के साथ ही उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया।

इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने मीडिया को बताया कि जनपद के नगला खंगार में 15 दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जांच पड़ताल में मृतक की पहचान गंगीरी थाने के विहारीपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह के रुप में हुई।
एसपी द्वारा बताया गया कि मृतक की पहचान होने के बाद जांच में यह भी बात सामने आई कि मृतक ज्ञान सिंह का अवैध संबंध गांव की ही एक महिला से था। वह उसी महिला के पास कुछ दिनाें से रह रहा था। महिला के साथ रहने के साथ ही वह अपनी जमीन को बेचकर रुपए महिला को दे रहा था।
इसी बात को लेकर उसे बेटे नीरज और नरेंद्र कुमार उससे काफी नाराज थे। बेटों ने कई बार उसे मना किया, जिसके चलते बाप बेटे में शरारत भी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों बेटों ने पिता की हत्या करने में ही भलाई समझी। उसके बाद दोनों ने अपने मित्र अवधेश के साथ मिलकर अपने पिता को मारने की योजना बनाई।
बीते 29 नवंबर की रात में दोनों ने अवधेश के साथ मिलकर अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को घर में ही छुपाए रखा। उसके बाद लोग 30 नवंबर को पिता की लाश को नगला खंगार में फेंक दिए। मृतक की पहचान होने के बाद बेटों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा दिया। हालांकि पुलिस ने बारिकी से जांच पड़ताल करते हुए दोनों पुत्रों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications