कासगंज ट्रिपल मर्डर: पुलिस ने किया 2 महिलाएं समेत 7 को गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अभी भी फरार

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के होडलपुर गांव में रविवार और सोमवार के बीच की रात में तीन लोगों की मारकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस घटना में मारे गए भूपेंद्र, प्रेम सिंह और राधाचरण ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य हैं। इस कांड में दो लोग घायल हैं। घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार सात आरोपितों में दो महिलाएं हैं। होडलपुर गांव में तनाव है, वहां फोर्स की तैनाती की गई है।

Police arrested seven accused in kasganj triple murder case

होडलपुर गांव की प्रधान सत्यवती के पांच परिजन रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि तभी आरोपित केके राजपुत ने साथियों के साथ उनको घेरकर फायरिंग की। गोली लगने से भूपेंद्र, प्रेम और राधचरण की मौत हो गई। प्रमोद और गुड्डू घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। हत्याकांड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ना पड़ा।

मौके का फायदा उठाकर आरोपित फरार

पुलिस को गांव में प्रवेश करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। फोर्स आने के बाद ही पुलिस गांव में जा पई। तब तक इसका फायदा उठाकर हत्याकांड के आरोपित वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों की तलाश शुरू की। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना का मुख्य आरोपित केके राजपूत फरार है।

केके राजपूत के परिवार से रंजिश
जानकारी के मुताबिक, केके राजपूत के परिवार से प्रधान के परिवार की रंजिश चल रही थी। रविवार की शाम में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और रात में हत्याकांड की घटना हो गई। पुलिस इस मामले की आगे जांच में जुटी है। घायलों में प्रमोद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+