कासगंज: मकान के विवाद में दिव्यांग ने महिला को मारी थी गोली, VIDEO वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में घर के बाहर बैठी महिला को उसके दिव्यांग पड़ोसी ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उसके मकान को खरीदना चाहता था। लेकिन जामवती अपने मकान को बेचना नहीं चाहती थी। जिसके चलते पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार को करीब 12 बजे दिव्यांग मोनू ने उसको दो गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शर्मनाक बात यह है कि मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोनू ने जामवती को मारी दो गोलियां

मोनू ने जामवती को मारी दो गोलियां

जानकारी के मुताबिक, मामला कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव का है। गांव निवासी जामवती (62) पत्‍नी शिवशंकर अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिव्‍यांग मोनू आया और तमंचा निकाल कर जामवती पर फायर कर दिया। मोनू का पहला फायर मिस हो गया। घबराकर जामवती घर के अंदर की ओर भागी। लेकिन उसका पैर फिसल गया और वो घर के बाहर ही गिर गई। तब तक मोनू ने दूसरा फायर कर दिया। ये फायर सीधा जामवती को जाकर लगा। फिर मोनू ने तमंचे में राउंड भरकर एक और गोली जामवती को मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपित फरार हो गया।

मकान खरीदना चाहता था मोनू

मकान खरीदना चाहता था मोनू

घटना का पूरा लाइव वीडियो गांव के किसी व्‍यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सूचना पर एएसपी पवित्र मोहन मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने बताया कि महिला का पति शिवशंकर तीन वर्ष से गायब है। जामवती की कोई संतान भी नहीं थी। जिस मकान में जामवती रहती थी वो उसके पति ने ही खरीदा था। उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर मोनू उसके मकान को खरीदना चाहता था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपित भाजयुमो जिलाध्‍यक्ष बृजेश उपाध्‍याय का साला है।

पुलिस ने हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

फरार आरोपित की तलाश में पुलिस ने पूरे गांव में फोर्स फैला दी है। जगह-जगह दबिश दी जा गई। एएसपी पवित्र मोहन ने बताया कि गांव से मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया है। मोनू को अपने घर में छुपाने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एएसपी ने बताया कि वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+