'बीवी नहीं है, ठंड लगती है, जल्दी से मेरी शादी कराईये', युवक ने थाने में की ऐसी शिकायत, पुलिस भी रह गई हैरान
उत्तर प्रदेश के कासगंज से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कासगंज जनपद में एक युवक पुलिस के पास ऐसी शिकायत लेकर पहुंचा जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मामले में पुलिस द्वारा उसके परिजनों को बुलाया गया और परिजनों को पुलिस द्वारा समझाया गया। हालांकि मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
दरअसल यह पूरा मामला कासगंज जनपद के अमांपुर थाने क्षेत्र के बनूपुरा गांव का है। गांव का रहने वाला 40 वर्षीय नीरज यादव शनिवार को थाने में शिकायती पत्र लेकर पहुंचा था। नीरज का शिकायती पत्र पढ़कर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।

रिपोर्ट की माने तो उसने प्रार्थना पत्र में लिखा था कि "साहब हमको पत्नी दिला दीजिए, हम रोटी के लिए परेशान हैं, सर्दी का मौसम भी आ गया है।" उसने प्रार्थना पत्र में यह भी अनुरोध किया था कि उसकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाय।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर योग द्वारा बताया गया कि उसके घर वाले और उसके रिश्तेदार उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं। शादी न होने के चलते वह काफी परेशान रहता है। उसने कहा कि यदि उसकी शादी हो जाती तो वह अपने पत्नी के साथ काफी खुश रहता है।
उसने यह भी कहा कि ठंड का मौसम आ गया है और उसे पत्नी न होने के चलते काफी परेशानी होती है। युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए उसके बाद उसके परिजनों को फोन करके थाने बुलाया गया। युवक के परिजन जब थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों द्वारा शादी न करने की बात पूछी गई।
परिजनों द्वारा बताया गया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है जिसके चलते उसकी शादी नहीं हुई है। उसके बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के साथ वापस लौटा दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष यतींद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि नीरज नामक एक युवक शादी करवाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर आया था।
परिजनों को फोन करके थाने पर बुलाया गया तो परिजनों द्वारा बताया गया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसके बाद पूरी जानकारी लेने और पूछताछ करके युवक को परिजनों को सौंप दिया गया और परिजन उसे अपने घर लेकर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications