Kasganj: भक्त कर रहे थे जलाभिषेक, अचानक 'लोटे' से निकलने लगी आग, गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सावन के आखिरी सोमवार को एक शिव मंदिर में कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां मौजूद भक्त भी अचंभित रह गए। दरअसल, मंदिर में भक्तों की भीड़ भोलेबाबा का पूजन कर रही थी, इसी दौरान वहां रखे एक लोटे से आग की लपटें निकलने लगी। जिसे देखने के लिए मंदिर में लोगों का तांता लग गया। करीब आधा घंटे बाद ये आग खुद-ब-खुद शांत हो गई।
खाली लोटे से निकलने लगी आग
बता दें कि ये घटना कासगंज जिले के तीर्थनगरी सोरोंजी के कटरा बाजार स्थित कटरेश्वर महादेव मंदिर की है। यहां सावन के अंतिम सोमवार की सुबह करीब 10 बजे भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक कर रहे थे, तभी मंदिर में एक कोने में रखे लोटे से अचानक अग्नि प्रज्वलित होने लगी। यह नजारा देखकर जब श्रद्धालु लोटे के समीप पहुंचे तो वह खाली था। उसमें कुछ भी नहीं था।

पानी डालने पर भी नहीं बुझी आग
जिसके बाद श्रद्धालु इसे भोले का चमत्कार मानने लगे। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। वहां मौजूद भक्त 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाने लगे। बड़ी संख्या में लोग यह दृश्य देखने मंदिर पहुंच गए। श्रद्धालु अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि लोटे में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग नहीं बुझी। आधे घंटे बाद स्वतः ही लोटे से आग की लपटें निकलना बंद हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications