कासगंज के अमांपुर से BJP विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

कासगंज, मई 31: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के अमांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार के लोग उन्‍हें तत्काल एटा ले गए, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। विधायक की मौत की खबर सुनते ही जिला बीजेपी यूनिट व समर्थकों में शोक की लहर है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बीजेपी व‍िधायक के न‍िधन पर दुख जताया है

 BJP MLA Devendra Pratap Singh passed away

Recommended Video

    BJP MLA Devendra Pratap Singh Passes Away: यूपी में कासगंज के अमांपुर से थे विधायक | वनइंडिया हिंदी

    हार्ट अटैक से बीजेपी व‍िधायक का न‍िधन

    जानकारी के मुताबिक, बीजेपी व‍िधायक देवेंद्र प्रताप सिंह सोमवार की सुबह अपने गांव हाजीपुर में घर पर मौजूद थे। वह सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह कुर्सी पर बैठ गए। परिवार के लोग उन्‍हें तत्काल एटा ले गए, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया है कि विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह रोज की तरह तैयार होकर क्षेत्र की जनता के बीच में जाने की तैयारी कर रहे थे और हृदयाघात से उनका निधन हो गया यह घटना बेहद दुखद है।

    सीएम योगी ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर परिजनों से बात की और ढांढस बंधाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी से फोन पर पूरी जानकारी ली। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट किया, ''अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री देवेंद्र प्रताप जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+