8 साल की मासूम के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे परिजन

कासगंज। यूपी के कासगंज में आठ साल की मासूस की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी होने से नाराज परिजन व ग्रामीण मथुरा-बरेली हाइवे मार्ग पर उतर आए। हाथों में बैनर लेकर जुलूस की तैयारी करने लगे, तभी कासगंज से डीएम की गाड़ी आती देख उसे रुकाव लिया और उनके सामने अपनी मांग को रखा।

8 year old girl murdered in kasganj suspect still missing

रिश्तेदार के घर में मिला था बच्ची का शव

सदर कोतवाली इलाक में तीन दिन पहले घर के बाहर खेल रही बच्ची को उसका ही रिश्तेदार अपने घर में बुलाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। शव में दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने घर का ताला खोलकर बच्ची का शव बरामद किया। मौके से अरोपी हैदर अली की दादी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शातिर अरोपी हैदर अली घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन

ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार को परिजनों व ग्रामीणों ने अरोपी हैदर अली की गिरफ्तारी के लिए एकत्रित होकर एक साथ हाथों में बेनर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मथुरा-बरेली हाइवे नोवा के सामने पहुंचे। जिलाधिकारी की गाड़ी को रोककर सब जानकारी दी, जिसके बाद डीएम ने सभी को गांव वापस जाने के लिए कहा। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर एएसपी व सदर सीओ फोर्स के साथ पहुंचे। सभी को समझकर बुझाकर वापस कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सदर सीओ ने सभी को आश्वासन दिया है। जो भी अपराधी है उनको बक्शा नहीं जाएगा, जल्द ही गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+