कासगंज: बारिश में कॉलेज का गेट गिरा, 8 साल की बच्ची की दबकर मौत

कासगंज। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून कई दिन पहले ही दस्तक दे चुका है और इन इलाकों में जमकर बारिश भी हो रही है। एक दो दिन में पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय हो जाने का अनुमान है। बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है वहीं हादसों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसी बीच कासगंज में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बारिश से बचने के लिए कॉलेज के गेट के नीचे खड़ा होना एक बच्ची के लिए बड़ी भूल साबित हुई। बारिश से कॉलेज के गेट की दीवार बच्ची गिर गई। हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Recommended Video

    कासगंज: बारिश में कॉलेज का गेट गिरा, 8 साल की बच्ची की दबकर मौत
    8 year old girl died after college gate falls on her in kasganj

    कासगंज के शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरो में बुधवार को बारिश के चलते श्रीगणेश इंटर कॉलेज के गेट की दीवार गिर गई। हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अन्य युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए बच्ची और युवक कॉलेज के गेट के नीचे खड़े हो गए थे। गंभीर रूप से घायल युवक को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पूर्व ही कॉलेज का गेट बनकर तैयार हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटिया सामिग्री से गेट की दीवार खड़ा करने का आरोप लगाया है।

    बता दें, मॉनसून दिल्‍ली के दरवाजे पर पहुंच चुका है। टेम्‍प्रेचर में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज और कल यानी गुरुवार को दिल्‍ली में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान अधिकतम पारा 35-37 के बीच रहेगा। मॉनसून के अगले 36 घंटों के भीतर दिल्‍ली में एंट्री के आसार हैं। उसके बाद, बारिश का ऐसा दौर शुरू होने की उम्‍मीद है कि गर्मी से लंबे समय तक राहत मिलेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून कई दिन पहले ही दस्तक दे चुका है और इन इलाकों में जमकर बारिश भी हो रही है। एक दो दिन में पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय हो जाने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+