कानपुर: डायल 112 फोन कर शख्स ने कहा- 'पत्नी करती है परेशान, मेरा शव मिले तो..'

कानपुर। खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है, यहां डायल 112 के सिपाहियों की तत्परता के बाद एक युवक की जान बच सकी। दरअसल, युवक ने डायल-112 पर फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। सूचना देने का बाद युवक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। कॉल के बाद एक्शन में आई पुलिस ने उसकी जान बचा ली और समझा-बुझाकर थाने ले आई। यहां पर काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

young man call to dial 112, I am going to extreme step

कहानी सुनकर चौंक गई पुलिस
अजीत, मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। फिलहाव वो आवास विकास के केशवपुरम में किराये के मकान में रहते हैं। देर रात 12.30 बजे अजीत ने डायल 112 पर फोन करके बताया कि उनकी पत्नी आए दिन बेवजह झगड़ा करती रहती है। बात-बात में फंसाने की धमकी देती है, जिसकी वजह से गंगा बैराज से कूदकर वह जान देने जा रहे हैं। अगर मेरा शव मिले तो भाइयों के हवाले कर दिया जाए। इतनी सूचना देने के बाद अजीत का मोबाइल बंद हो गया।

कॉल के बाद एक्शन में आई डायल-112
वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई सूचना के बाद डायल-112 के सिपाही एक्शन में आ गए। डायल-112 पर तैनात रत्ना, प्रेमलता और मनोज कुमार सिपाही तत्कार बैराज पहुंचे गए। इस दौरान पुलिस को एक युवक कुछ संदिग्ध सा लगा। जब तक पुलिस वाले उसके नजदीक पहुंचते तब तक वह रेलिंग पर चढ़कर गंगा में उड़ने का प्रयास कर रहा था। पीछे से पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि यह वही व्यक्ति है, जिसने डायल 112 पर आत्महत्या करने की सूचना दी थी।

समझा-बुझाकर थाने ले आई पुलिस
इसके बाद पीआरवी पर मौजूद पुलिस वालों ने उसे शांत कराया। थाने लाकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। काउंसलिंग के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार का कहना है, 'युवक ने बताया है कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। इस वजह से वह आत्महत्या करने जा रहा था। लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते उसे बचा लिया गया है और उसकी काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+