Kanpur: पंखे से लटकर महिला ने पति के सामने दी जान, बचाने के बजाए VIDEO बनाता रहा वो

Kanpur: पंखे से लटकर महिला ने पति के सामने दी जान, बचाने के बजाए VIDEO बनाता रहा वो

Kanpur News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर जिले (Kanpur) से सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के सामने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस दौरान उसका पति उसे बचाने के बजाए उसका वीडियो बनाता रहा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

kanpur news

यह पूरा मामला कानपुर जिले के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किदवई नगर के रहने वाले राज किशोर गुप्ता ने करीब चार साल पहले अपनी बेटी शोभिता गुप्ता की शादी गुलमोहर निवासी संजीव गुप्ता उर्फ संजू के साथ की थी। दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। 25 अक्टूबर की दोपहर शोभिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद महिला के पति संजीव ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी।

ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले काफी लंबे वक्त से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। लेकिन, शोभित के परिजनों को जैसे ही उसके खुदकुशी किए जाने की खबर मिली तो वह तत्काल उसके ससुराल पहुंच गए। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी की लाश बेड पर पड़ी थी। शोभिता के पिता राज किशोर ने पुलिस को बताया कि जब हम घर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव बिस्तर पर पड़ी था और दमाद संजीव उसकी चेस्ट में हमिंग कर रहा था।

इस दौरान जब हमने उससे पूछा कि शोभिता ने फांसी क्यों लगाई तो उसने अपने मोबाइल का वीडियो दिखाते हुए कह कि पहले भी वो फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी तब मैंने उसको बचा लिया था। लेकिन, इस वीडियो को देख हर कोई हैरत में पड़ गया। क्योंकि उनकी बेटी जब फांसी लगा रही थी तब उनका दामाद संजीव उसे बचाने की बजाए वीडियो बना रहा था और उसे बोल रहा था तुम ऐसा ही करोगी तुम्हारी सोच ऐसी ही है।

इसके बाद शोभिता के पिता राज किशोर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने शोभित के पति संजीव को हिरासत में ले लिया। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+