FB मैसेंजर पर भाई-बहन को सुसाइड नोट भेज लगा ली फांसी, पति से कहा- इसलिए छोड़ रही हूं दुनिया
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक महिला ने सुसरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले महिला ने फेसबुक मैसेंजर पर अपने भाई और बहन को 16 पन्नों का सुसाइड नोट भेजा है। जिसमें उसने अपने पति देवांश गुप्ता और सास पर गंभीर आरोप लगाए। घटना की जानकारी होने पर मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सुसाइड नोट देखने के बाद ससुराल वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मायके वालों का आरोप है कि मृतक महिला की सास और पति दुर्गेश उसे आए दिन मानसिक और शारिरिक प्रताड़ित करते थे। देवांश की शादी 2012 में दुर्गेश यादव से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। देवांश कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सी-ब्लाक में रहते है और दूध कारोबारी है। दुर्गेश के परिजनों ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह से तनाव में थीं। खुदकुशी करने के पहले दुर्गेश ने सुसाइड नोट लिखा, जिसे फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने भाई आशीष को भेजा था। इसकी जानकारी शनिवार सुबह भाई को मोबाइल चेक करने पर हुई।
सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में महिला ने पारिवारिक कलह के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। मायका पक्ष के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ गोविन्द नगर मनोज गुप्ता ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मैसेज के जरिए जो सुसाइड नोट दुर्गेश ने परिजनों को भेजा था, उसकी जांच की जा रही है।
...इसलिए छोड़ रही हूं दुनिया
दुर्गेश ने सुसाइड नोट में लिखा... घर नहीं छोड़ सकती, इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं। भगवान मेरे बच्चों को सद्बुद्धि देना और उनकी रक्षा करना। दुर्गेश ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास और पति को ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा कि 2017 में सास ने मेरी गर्दन पर चाकू रखकर पति के साथ अलग रहने को मजबूर किया। इसके बाद से पति भी मुझसे नफरत करने लगे। लगातार मुझे प्रताड़ित किया जाता रहा। पिछले पांच दिनों से मैंने कुछ नहीं खाया। पति मेरी शक्ल तक देखना नहीं चाहते थे। घर छोड़ कर चले जाने को कहते रहे। घर नहीं छोड़ सकती थी। इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications