VIDEO: पति कर रहा था पीछा, बिजली के खंभे से बांधकर पत्नी ने घूंसों और थप्पड़ों से पीटा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करना और उसकी पीछा करना भारी पड़ गया। पत्नी ने अपने पति को खंभे से बांधकर उसकी घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान राहगीरों ने भी उसे शोहदा समझकर पीट दिया। बाद में मामला पुल‍िस तक पहुंचा, लेक‍िन वहां दोनों का समझौता कराकर पुल‍िस ने उन्हें घर भेज दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फोन पर बातचीत करने पर भी था ऐतराज

फोन पर बातचीत करने पर भी था ऐतराज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कानपुर जिले के बाबूपुरवा थाना इलाके का है। बता दें कि महिला किदवई नगर इलाके में एक शॉपिंग दुकान में काम करती है। उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। पत्नी के मोबाइल पर बातचीत करने पर भी उसे ऐतराज था। इसलिए आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

पत्नी का करना लगा पीछा

पत्नी का करना लगा पीछा

सोमवार को उसकी पत्नी किदवई नगर हनुमान मंदिर की तरफ जा रही थी। इस बात की भनक लगने पर पति उसका पीछा करने लगा। लेकिन रास्ते में पत्नी ने पति को देख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

शोहदा समझकर लोगों ने भी पीटा

शोहदा समझकर लोगों ने भी पीटा

पहले पति ने पत्नी को लगातार कई तमाचे मारे। लेकिन स्थानीय लोगों ने शोहदा समझकर पति को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद खुद उसकी पत्नी ने खंभे से बंधे अपने पत‍ि पर थप्पड़ों और घूंसों की बार‍िश कर दी। पत‍ि हाथ जोड़ता रहा लेक‍िन पत्नी को उस पर कोई तरस नहीं आया।

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो हो रहा है वायरल

इस दौरान पति सबसे बचाने की गुहार लगाता रहा। इसके बाद क‍िसी ने पुल‍िस को फोन क‍िया। क‍िदवई नगर पुलिस, पति-पत्नी दोनों को थाने ले गई थी जहां आपसी समझौते के बाद दोनों घर चले गए। अब पति की पिटाई का ये वीड‍ियो इलाके में जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+