मोदी की कानपुर रैली पर संकट के बादल, नहीं मिला फूलबाग का मैदान

narendra modi
कानपुर। भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कानपुर से करना चाहते है। इसके लिए तारिख भी तय कर ली गई है। 19 अक्टूबर मोदी की कानपुर में रैली होनी है, लेकिन अबतक इसके लिए जगह तय नहीं की गई है। कानपुर प्रशासन ने पहले तो उन्हें फूलबाग मैदान मुहैया कराया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस पर रोक लगा दी।

यूपी सरकार ने कानपुर में नरेंद्र मोदी को रैली करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जिला प्रशासन ने फूलबाग मैदान देने से ये कहते हुए इंकार किया कि इससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 अक्टूबर को मोदी की रैली कानपुर में होनी है। बीजेपी इस रैली के लिए ऐतिहासिक फूलबाग मैदान चाहती थी। पहले भी कई राजनैतिक रैलियां इस मैदान मे होती रही हैं।

लेकिन कानपुर जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर बीजेपी को रैली के लिए ये मैदान देने से इंकार कर दिया है। इससे पहले रेलवे ने भी मोदी की कानपुर रैली के लिए मैदान देने से मना कर दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मोदी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+