Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी पंचायत चुनाव: कानपुर में बीजेपी ने पूर्व मंत्री कमलरानी की बेटी को बनाया प्रत्‍याशी, देखें ल‍िस्‍ट

कानपुर। बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व मंत्री स्वर्गीय कमल रानी वरुण की बेटी स्वप्निल वरुण को गिरसी से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, बसपा छोड़कर शुक्रवार सुबह ही बीजेपी में शामिल हुए अमर सिंह निषाद को मकरंदपुर और अश्विनी कटियार को नानामऊ से प्रत्याशी बनाया गया है। कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने बताया कि सभी को जल्द से जल्द नामांकन कराने के लिए कहा गया है।

uttar pradesh panchayat election 2021 list of bjp candidates in kanpur

अमर सिंह निषाद और अश्विनी कटियार आज ही भाजपा में हुए थे शामिल

बता दें, कानपुर ग्रामीण के विकास नगर स्थित कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह निषाद और अश्विनी कटियार को शुक्रवार सुबह ही भाजपा में शामिल कराया गया था। तभी यह माना जा रहा था कि दोनों को पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। दोपहर को ल‍िस्‍ट जारी की गई, जिसमें दोनों के नाम शामिल थे। वहीं, पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण का पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण निधन हुआ था। उनकी बेटी का नाम घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी में था, लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल सका था। पार्टी ने उन्हें गिरसी से प्रत्‍याशी बनाया है। इसके अलावा इटावा के जिला प्रभारी बनाए गए रामलखन रावत और क्षेत्रीय मंत्री पूनम संखवार को भी पार्टी ने प्रत्‍याशी बनाया है।

देखें प्रत्याशियों की ल‍िस्‍ट

सीट - प्रत्याशी

कल्याणपुर - नेहा निषाद

सचेंडी - कमला सिंह चौहान

बिनौर - कमलेश चंदेल

मालौ - अश्वनी दीक्षित

पेम - अवधेश कोरी

चौबेपुर - श्रद्धा नारायण पांडेय

मुश्ता - सोनू कटियार।

बिलहर - सोमेंद्र सिंह।

घिमऊ - प्रभाकर अवस्थी।

राधन - राजा दिवाकर।

नानामऊ - अश्विनी कटियार।

बरंडा - अनुभव कटियार।

ककवन - अंजलि शुक्ला।

कसिगवां - अदिति राजपूत।

चौबेपुर घाटमपुर - राम लखन रावत।

मकरंदपुर - अमर सिंह निषाद

समुही - अनुप्रिया सचान।

परास - श्वेता रामजी शुक्ला।

पतारी - गीता सोनकर।

कुंदौली सुनील कुशवाहा।

वीरनखेड़ा संतोष कश्यप।

बेहटा बुजुर्ग - संदीप बाजपेई।

गिरसी - स्वप्निल वरुण।

पतारा - रणविजय सिंह।

पड़री लालपुर - पूनम संखवार।

रमईपुर - हरीलाल पाल।

जामू - काजल तिवारी।

कठारा - मुन्नी देवी सोनकर।

नर्वल - सूर्य प्रकाश तिवारी।

सरसौल - सरोजनी देवी पासी।

सिकठिया - कमलेश कुमार निषाद।

पाली भोगीपुर - रविराज वर्मा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+