कानपुरः पुलिस वालों को देखते ही उनके ऊपर थूकने लगता था युवक, किया गया गिरफ्तार

कानपुर। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सड़कों पर कोरोना वारियर्स जुटे हुए हैं। लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कानपुर के किसनपुर थाने का है, जहां पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस वालों को देखतें ही थूकने लगा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिक जानकारी के अनुसार चमनगंज थाना क्षेत्र में तैनात 112 नम्बर पुलिस को पानी के झगड़े की सूचना मिली थी।

uttar pradesh kanpur police arrested a man for misbehaving with policemen

इसके बाद मौकें पर पंहुचे पुलिस वालों के साथ लोगों ने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। बात यहीं पर नही खत्म हुई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपनी छतों पर खड़े होकर पुलिस कर्मियों पर थूकना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस कर्मियों ने 112 कन्ट्रोल रूम में दी। सूचना मिलतें ही प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसका नाम अखलाख अहमद है।

पकड़े गए युवक के सम्बन्ध में सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मियों के ऊपर थूकने के मामले को संज्ञान में लेते हुए अखलाक नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके ऊपर महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में जो भी व्यक्ति पुलिस से अभद्रता करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+