खोला दरवाजा तो बिस्तर पर इस हाल में चचेरे-भाई बहन को देख गुस्से में पिता-भाई ने युवक की पैंट से ही घोंट दिया उसका गला

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में युवक को चचेरी बहन से प्यार करना भारी पड़ गया। बाप-बेटे ने मिलकर चचेरे भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या की वारदात के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात घटना बिधनू थाना क्षेत्र के ढरहरा गांव की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

कमरा खुला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले

कमरा खुला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले

बिधनू थाना क्षेत्र के ढरहरा गांव के रहने वाले रोहित क्लीनर का काम करता था। मृतक युवक अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था। रोहित अपनी प्रेमिका के साथ घर पर था। इसी दौरान लड़की के पिता और भाई ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद आरोपित पिता ने बेटी को भगा दिया और रोहित से ऐसा करने से मना करने लगा।

हत्या कर गेंहू के खेत में शव को फेंका

हत्या कर गेंहू के खेत में शव को फेंका

रोहित के न मानने पर बाप-बेटे ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब उन दोनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दोनों ने रोहित की पैंट से उसका गला घोंट दिया। फिर सबूत छिपाने के लिए रोहित के शव को गांव से दूर गेंहू के खेत में फेंक दिया। गेंहू की खेत में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर हत्या का आरोप लगाया था।

आरोपित पिता और भाई को किया गिरफ्तार

आरोपित पिता और भाई को किया गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई। हत्या से जुड़े सबूत को एकत्रित किया गया तो पता चला कि मृतक रोहित अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था। इसके बाद युवती के साथ उसके पिता और भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जब तीनों से पूछताछ की गई तो हत्या का खुलासा हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+