UPPCS J 2022 Result: कानपुर की निशी ने टॉप किया PCS J का एग्जाम, पिता चलाते हैं पान की दुकान

PCS J Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार 30 अगस्त की शाम पीसीएस (जे) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पीसीएस (जे) की परीक्षा को टॉप कर निशी गुप्ता ने कानपुर जिले का ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

निशी गुप्ता, कानपुर के लाजपत नगर की रहने वाली है। निशी के पिता निरंकार गुप्ता कानपुर में ही एक पान की दुकान चलाते हैं। निशी ने यूपी पीसीएस (जे) की परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में टॉप किया है। निशी की सफलता की कहानी प्रेरणा से भरी हुई है।

Nishi Gupta

दरअसल, निशी गुप्ता इसके पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों में PCS J की परीक्षा दे चुकी थीं। दोनों जगह एक-एक नंबर से उनका चयन होने से रुक गया था। लेकिन, इस बार निशी ने कोई कसर नहीं छोड़ी और इस परीक्षा में टॉप ही कर डाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशी गुप्ता के पिता निरंकार गुप्ता पान का बिजनेस जरूर करते है, लेकिन उनके सभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में झंडा लहरा रहे हैं। जी हां...निशी की बड़ी बहन शिवानी और भाई यश दोनों ही इंजीनियर हैं।

वहीं, अब निशी अपने परिवार की पहली जज बन गई है। ऐसा बताते है कि निशी पढ़ने में शुरू से ही काफी तेज थी। इसीलिए निशी ने 10वीं 77 फीसदी और 12वीं 92 फीसदी अंकों के साथ पास की थी। निशी ने 10वीं और 12वीं की पढाई फातिमा कांवेंट से की है।

इसके बाद निशी ने बीए-एलएलबी की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की। 2020 में बीए-एलएलबी पास करने के बाद एलएलएम में दाखिला लिया और 2022 में डिग्री पूरी की। निशी कहती हैं कि अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत की।

हालांकि, दो बार चयन न होने से निशी को थोड़ी निराश तो जरुर हुई, लेकिन फिर उन्होंने खुद को संभाला और मन लगाकर तैयारी की। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में निशी गुप्ता ने कहा,

मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। रैंक 1 प्राप्त करना अप्रत्याशित था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि में टॉप करूंगी। हां...मुझे लग रहा था कि मैं इस बार परीक्षा पास कर लूँगी। लेकिन, टॉप करने के बारे में नहीं सोचा था।

हालांकि, निशी ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं अपनी सफलता से बहुत खुश हूं और इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को देना चाहती हूं जिन्होंने इस दौरान मेरा साथ दिया।

निशी के पिता का पान शॉप है काफी मशहूर
जेजे मंदिर के पास निशी के पिता निरंकार गुप्ता का मनोज पान शॉप काफी मशहूर है। मनोज, निरंकार गुप्ता के भाई हैं। दोनों भाई मिलकर पान शॉक को संभालते हैं। तो वहीं, अब बेटी निशी के टॉप करने के बाद उनके पिता निरंकार और मां रेखा काफी खुश हैं।

बधाई देने वालों का लगा तांता
पीसीएस जे में निशी गुप्ता के टॉप करने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया हैं। सिलेक्शन के बाद निशी गुप्ता ने कहा कि जज बनकर वह समाज के परेशान लोगों को न्याय देकर न्यायपालिका का मान बढ़ाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+