UP News: ट्रांसजेंडर से शादी का वादा करके मुकरा युवक, इंदौर से पहुंची कानपुर, लिया ऐसा बदला कि लोग हैरान!
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से ट्रांसजेंडर के प्यार धोखा और बदला लेने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। कानपुर की रहने वाले एक युवक की इंस्टाग्राम के माध्यम से इंदौर के रहने वाले ट्रांसजेंडर से दोस्ती हुई।
दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर का है। बताया जा रहा है कि श्याम नगर में रहने वाले एक शख्स की कार में रात में किसी अनजान शख्स ने आग लगा दी थी। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी।

इस मामले में कर मालिक द्वारा पुलिस से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में पुलिस ने एक ट्रांसजेंडर और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।
पकड़े जाने के बाद ट्रांसजेंडर ने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पकड़े गए ट्रांसजेंडर ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से कानपुर की युवक से हुई थी।
दोस्ती के बाद युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी करने का वादा किया। हालांकि ट्रांसजेंडर द्वारा बताया गया कि युवक ने कहा था कि ट्रांसजेंडर चेंज करने के बाद वह उससे शादी करेगा। ट्रांसजेंडर का आरोप है कि उसने करीब एक करोड रुपए खर्च कर अपना जेंडर चेंज कराया और लड़की बन गई।
लड़की बनने के बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद गुस्से से लाल ट्रांसजेंडर युवक से बदला लेने की ठान ली। अपने एक दोस्त के साथ वह इंदौर से कानपुर पहुंची और युवक के घर के सामने खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
मंगलवार को पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए ट्रांसजेंडर को मीडिया के सामने पेश किया गया। इस दौरान ट्रांसजेंडर खुद को निर्दोष बताता रहा। से पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि कार में आग लगाने के बाद भागने की फिराक में था हालांकि सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications