UP News: पड़ोसी युवक ने गर्भवती महिला के साथ की घिनौनी हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक गर्भवती महिला ने अपने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह पांच माह की गर्भवती है। उसने आरोप लगाया कि एक दिन वह अपने घर में अकेले थी। उसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला अनिल कुमार उसके घर पहुंच गया।

घर पहुंचने के बाद आरोपी उसे अकेला पाकर मकान की छत पर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसके जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications