UP News: गंगा से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, देखते ही भागने लगे ग्रामीण, बाद में ऐसे किया काबू
UP News: बीते दिनों से लगातार भीषण बरसात के चलते गंगा नदी उफान पर है। गंगा नदी में रहने वाले जलीय जंतु भी अब बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच रविवार को कानपुर में गंगा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव में चला आया। गांव में मगरमच्छ को देखकर लोग हैरान रह गए।
पहले तो ग्रामीण काफी डर गए लेकिन बाद में उसे रस्सी के सहारे फंदा बनाकर काबू में कर लिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद मगरमच्छ को कब्जे में लेकर लौट गई।

कुत्ते भोकने लगे तो हुई जानकारी
यह पूरा मामला कानपुर जनपद के संभरपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव से सिंहपुर से मैनावती के लिए रास्ता इसी गांव से होकर जाता है। रविवार को गांव के लोग अपने काम में व्यस्त थे इसी दौरान रास्ते पर कुछ कुत्ते जोर-जोर से भौंक कर रहे थे।
ग्रामीणों को लगा कि कुत्ते किसी जानवर को देखकर भौंक रहे हैं। ऐसे में गांव के रहने वाले कुछ लोग जब वहां पहुंचे तो उन्होंने मगरमच्छ देखा और शोर मचाने लगे। शोर मचाने के बाद आसपास से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई।
सभी लोग मगरमच्छ को देखना चाहते थे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दिया गया। इधर मगरमच्छ कभी बस्ती के तरफ तो कभी खेत की तरफ भागता। हालांकि कुत्ते उसे घेरे ले रहे थे। बाद में ग्रामीणों ने उसको पकड़ने की योजना बनाई।
कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत करके मोटे रस्से में फंदा बनाया और फंदा बनाकर मगरमच्छ को उसमें फंसा लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे काबू में कर लिया। थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। वन विभाग की टीम में रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया।
वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि मगरमच्छ को प्राणी उद्यान की झील में या तो फिर गंगा नदी में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों का कहना है की गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते मगरमच्छ गंगा नदी से निकलकर गांव की तरफ चला आया था। मगरमच्छ की चर्चा इलाके में चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications